6 January 2018

पंडित चक्रधर जोशी पर डाक आवरण पत्र

राजभवन में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में राज्यपाल Dr. K.K. Paul ने स्व० पंडित चक्रधर जोशी पर डाक आवरण पत्र का अनावरण किया। पं० चक्रधर जोशी ने 1946 में देवप्रयाग में नक्षत्र वैधशाला की स्थापना की थी।
राज्यपाल ने डाक विभाग को बधाई देते हुए कहा कि पं० चक्रधर जोशी, ज्योतिष के बड़े विद्वान थे। उन पर डाक आवरण जारी होने से लोग उनके व्यक्तित्व व कार्यों से परिचित होंगे। राज्यपाल ने स्व० चक्रधर जोशी द्वारा ज्योतिष पर लिखे ग्रन्थों का अंग्रेजी में अनुवाद किए जाने का सुझाव दिया ताकि दूसरे देशों के लोगों को भी उनके ज्ञान की जानकारी मिले।
रिस्पना और बिंदाल नदियों का रिवर फ्रंट डेवेलपमेंट किया जाएगा। इसके लिए हाइड्रोलॉजिकल स्टडी कर ली गयी है। नदियों के दोनों किनारों को विकसित किया जाएगा। एक किनारे पर सड़क और दूसरे किनारे पर ग्रीन स्पेस होगा। मास्टर प्लानिंग और फिजिबिलिटी स्टडी करा लिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Featured post

UKPCS2012 FINAL RESULT SAMVEG IAS DEHRADUN

    Heartfelt congratulations to all my dear student .this was outstanding performance .this was possible due to ...