23 October 2015

वर्ल्ड फ्री ऑफ पॉवर्टी’

विश्व बैंक ने अपने आदर्श वाक्य ‘वर्ल्ड फ्री ऑफ पॉवर्टी’ अर्थात ‘गरीबी मुक्त विश्व’ को चरितार्थ करने के लिए वर्ष 2013 में दो स्पष्ट लक्ष्यों को प्रतिपादित किया है। ये लक्ष्य हैं-वर्ष 2030 तक अत्यधिक गरीबी को समाप्त करना और साझा समृद्धि को बढ़ावा देना। इस क्रम में 4 अक्टूबर, 2015 को विश्व बैंक द्वारा जारी ‘पॉलिसी रिसर्च वर्किंग पेपर और नोट्स’ वैश्विक गरीबी अनुमानों के नवीनतम आंकड़ों को दर्शाते हैं। जो इस प्रकार हैं-
  • वर्ष 2015 में पहली बार ‘वैश्विक चरम गरीबी’ (Global Extreme Poverty) के 10 प्रतिशत से नीचे गिर कर एक अंकीय होने का अनुमान है।
  • नए आंकड़ों के अनुसार, अभी भी दुनिया भर में 702 मिलियन लोग गरीब हैं। इनमें अधिकांशतः दक्षिण एशिया और उप-सहारा अफ्रीका क्षेत्र के निवासी शामिल हैं।
  • वर्ष 2012 में 12.8 प्रतिशत विश्व की जनसंख्या या 902 मिलियन लोग चरम (Extreme) गरीब अनुमानित हैं जबकि वर्ष 2015 में 9.6 प्रतिशत लोग चरम गरीब अनुमानित हैं (10 प्रतिशत से कम)।
  • वर्ष 2015 में विश्व की दो तिहाई गरीब आबादी दक्षिण एशिया और उप-सहारा अफ्रीका क्षेत्र की है

  • वैश्विक गरीबी अनुमान के लिए विश्व बैंक ने नई गरीबी रेखा को अपनाया है।
  • वर्ष 2011 में क्रय शक्ति समतुल्यता (PPP) के आधार पर 1.90 डॉलर प्रतिदिन तक की आय वालों को गरीबी रेखा के नीचे माना जाता था। जो पूर्व में 1.25 डॉलर प्रतिदिन (वर्ष 2005 के PPP पर आधारित) थी।
  • निचले 40 प्रतिशत (Bottom 40 Percent) जनसंख्या की आय में संवृद्धि, अधिकांशतः 85 प्रतिशत मध्यम-आय देशों में परिलक्षित हुई है।
  • वर्ष 1990 में आधे वैश्विक गरीबों की जनसंख्या पूर्वी एशिया में थी और 15 प्रतिशत गरीब जनसंख्या उप-सहारा अफ्रीका में थी।
  • यह स्थिति वर्ष 2015 तक एकदम उलट गई और उप-सहारा अफ्रीका में आधी जनसंख्या गरीब है जबकि पूर्वी एशिया में यह 12 प्रतिशत है।
  • वर्ष 2015 के अनुमानों के अनुसार, पूर्वी एशिया और पैसिफिक में 4.1 प्रतिशत जनसंख्या गरीब है जो वर्ष 2012 के 7.2 प्रतिशत से कम है।
  • लैटिन अमेरिका और कैरेबियन में गरीबी वर्ष 2012 के 6.2 प्रतिशत से गिरकर 5.6 प्रतिशत हो गई है।
  • वर्ष 2012 में दक्षिण एशिया में गरीबी उसकी जनसंख्या के 18.8 प्रतिशत से गिरकर वर्ष 2015 में 13.5 प्रतिशत होना अनुमानित है।
  • वर्ष 2012 में उप-सहारा अफ्रीका में गरीबी उसकी जनसंख्या के 42.6 प्रतिशत की तुलना में वर्ष 2015 में 35.2 प्रतिशत होने का अनुमान है।
poverty two

No comments:

Post a Comment

Featured post

UKPCS2012 FINAL RESULT SAMVEG IAS DEHRADUN

    Heartfelt congratulations to all my dear student .this was outstanding performance .this was possible due to ...