12 June 2014

UPSC सिविल सर्विसेस का रिजल्ट घोषितः ट्रेनी IPS गौरव अग्रवाल ने किया टॉप


यूपीएससी ने 2013 के सिविल सर्विस (मुख्य) परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। गौरव अग्रवाल ने देश में टॉप किया है। वहीं, मुनीष शर्मा ने दूसरा और रचित राज ने तीसरा स्थान पाया है। टॉप 10 उम्मीदवारों में 3 छात्राएं भी शामिल हैं। परीक्षा में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले गौरव अग्रवाल पहले आईपीएस के लिए चयनित हो चुके हैं। इस समय वह पुलिस सर्विस की ट्रेनिंग ले रहे हैं।

(यह भी पढ़ेंः जानिए, टॉपर गौरव अग्रवाल के बारे में)

यूपीएससी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, दिसंबर 2013 को आयोजित लिखित परीक्षा और अप्रैल-जून 2014 में आयोजित पर्सनैलिटी टेस्ट में कुल 1122 उम्मीदवार चयनित हुए हैं, जिनमें सामान्य वर्ग से 517, OBC 326, SC 187 और ST के 92 उम्मीदवार हैं। यह परीक्षा 1228 खाली पदों के लिए ली गई थी।

बता दें कि 1122 चयनित उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), केंद्रीय सेवाओं और ग्रुप-ए और बी की सेवाओं में नियुक्ति दी जाएगी।

ये हैं टॉप 10 उम्मीदवार
क्रमांक रोल नंबर नाम
1- 249085 गौरव अग्रवाल
2- 016290 मुनीष शर्मा
3- 100841 रचित राज
4- 565614 अक्षय त्रिपाठी
5- 026831 भारती दीक्षित
6- 200409 साक्षी सवाहने
7- 007844 चंचल राना
8- 002320 जॉनी टॉम वर्गिस
9- 355620 दिव्यांशु झा
10- 003713 मेधा रूपम

No comments:

Post a Comment

Featured post

UKPCS2012 FINAL RESULT SAMVEG IAS DEHRADUN

    Heartfelt congratulations to all my dear student .this was outstanding performance .this was possible due to ...