25 November 2017

Indian Air force contingent leaves for Israel to Participate in ‘Ex Blue Flag-17’

पहली बार इजरायल में संयुक्त युद्धाभ्यास 'ब्लू फ्लैग' में शामिल होगी भारतीय वायु सेना
Indian Air force contingent leaves for Israel to Participate in ‘Ex Blue Flag-17’
#blueflag17
A 45 member contingent of the Indian Air Force left for Israel today to participate in exercise ‘Blue Flag-17’. Blue Flag is a bi-annual multilateral exercise which aims to strengthen military cooperation amongst participating nations. Indian Air Force is participating with the C-130J special operations aircraft along with Garud commandos. The exercise would provide a platform for sharing of knowledge, combat experience and in improving operational capability of the participating nations. The exercise is being conducted at Uvda Air Force Base in Israel from 02-16 Nov 17. The team consists of personnel from various combat elements of the IAF and is led by Gp Capt Maluk Singh VSM.
This is the first time the Indian Air Force is operating with Israeli AF in a multilateral exercise setting. Exercise Blue Flag gives opportunity to the IAF to share and learn best practices with some of the best professionals from other Air Forces.
भारतीय वायु सेना ने इजरायल में होने वाले संंयुक्त युद्धाभ्यास में भाग लेने के लिए C-130J सुपर हरक्यूलिस एयरक्राफ्ट समेत अपना 45 सदस्यीय दस्ता मंगलवार को रवाना किया। भारतीय दस्ते में गरुड़ कमांडो भी शामिल हैं। भारतीय दस्ता यहां 2 से 16 नवंबर तक होने वाले बहुपक्षीय युद्धाभ्यास 'ब्लू फ्लैग-17' में भाग लेगा।
इजरायल के उवादा में होने वाले इस युद्धाभ्यास में भारत और इजरायल के अलावा अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, इटली, यूनान और पोलैंड भी हिस्सा लेंगे। यह पहली बार है जब भारत ने इजरायल में किसी युद्धाभ्यास में भाग लेने के लिए अपनी सैन्य टुकड़ी भेजी हो। पीएम नरेंद्र मोदी की इस साल हुए इजरायल दौरे के बाद यह टुकड़ी अभ्यास के लिए गई है।
एक अधिकारी ने बताया कि ब्लू फ्लैग एक बहुपक्षीय युद्धाभ्यास है। इसके जरिए इसमें हिस्सा लेने वाले देशों के बीच सैन्य सहयोग मजबूत करने का लक्ष्य होता है। उवादा एयर फोर्स बेस पर होने वाले इस अभ्यास में युद्ध कला की बारीकियां सीखने को मिलेंगी।
उन्होंने बताया, 'पहली भारतीय वायु सेना इजरायली वायु सेना के साथ बहुपक्षीय युद्धाभ्यास में भाग लेगी। इस युद्धाभ्यास में हमें दुनिया की बेहतरीन सेनाओं के साथ अनुभव साझा करने और सीखने का मौका मिलेगा।'

No comments:

Post a Comment

Featured post

UKPCS2012 FINAL RESULT SAMVEG IAS DEHRADUN

    Heartfelt congratulations to all my dear student .this was outstanding performance .this was possible due to ...